इस अवसर पर अधिवक्ता संघ द्वारा पुस्तकालय के लिए विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर मांग पत्र सौंपा गया। पुस्तकालय के विकास हेतु ₹5 लाख की राशि विधायक मद से उपलब्ध कराने की घोषणा किए।
इसके साथ ही अधिवक्ता संघ द्वारा रखी गई अन्य मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया गया।
न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी सुविधाओं के विकास के लिए सरकार सदैव सकारात्मक रूप से कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।