रांची। 14 मई। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने औपचारिक मुलाकात पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से की।
इस क्रम में यशवंत सिन्हा ने पूर्णता आश्वासत करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति और झारखंड की जनता को उनका हक दिलाने हेतु मै कांग्रेस के साथ हूं।
गुलाम अहमद मीर ने भरोसा दिलाया कि देश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कांग्रेस हमेशा आपके सुझावों का पालन करेगी।
इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की जनता के लिए आदिवासी समाज की मांगो के लिए, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए कांग्रेस ने जो वादे किए हैं उसे पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रियाज उल अंसारी भी उपस्थित थे।
धन्यवाद।
सोनाल शांति
प्रवक्ता
प्रदेश कांग्रेस कमिटी