असम विधानसभा के आगामी चुनाव के लिये राज्य के काटीगोड़ा में आज आयोजित विशाल जनसभा में संबोधित का मौका मिला. इस जनसभा में शामिल आम लोगों की विशाल उपस्थिति रही. इससे यह साफ हो गया है कि जनता विकास के साथ ही बदलाव के लिये कमर कसकर तैयार है. इस सभा से श्रीभूमि (करीमगंज), हैलाकांडी और सिलचर के लोग भारी संख्या में शामिल हुए.
सभा में उमड़ी भारी भीड़ से यह साफ है कि बराक वैली की राजनीति इस बार नयी करवट लेने को तैयार है.
समूचे असम में एक नई राजनीतिक चेतना नजर आ रही है. कांग्रेस के पक्ष में लहर देखने को मिल रहा है. आज मैंने यह स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार से त्रस्त असम की जनता सरकार का जवाब देने और इस भेदभाव से भरे सिस्टम को समाप्त करने को पूरी तरह तैयार है.
महत्वपूर्ण बात यह भी है कि हर सफल आमसभा की तरह आज भी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही. हमारी एकता और सांगठनिक क्षमता में ही असम के आम जनमानस का हित है.