झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत पाकुड़ के पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर ने आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की सदस्यता ग्रहण की। यह औपचारिक कार्यक्रम दरुस्सलाम, हैदराबाद में आयोजित हुआ, जहाँ उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Barrister Asaduddin Owaisi के कर-कमलों से AIMIM की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने पार्टी का पट्टा पहनाकर अकील अख्तर का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया।
साथ ही प्रदेश महासचिव (संगठन) मिहताब आलम, प्रदेश महासचिव इंतेख़ाब अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैसर इमाम एवं कोल्हान प्रमंडल प्रभारी सलीक जावेद ने भी पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका गर्मजोशी से पार्टी में इस्तेक़बाल किया।
AIMIM नेतृत्व ने विश्वास जताया कि अकील अख्तर के पार्टी में शामिल होने से झारखंड में संगठन और अधिक मज़बूत होगा तथा मज़लूमों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को नई ताक़त मिलेगी।
इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
Akil Joins MIM