रांची । रांची लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को राजधानी रांची के विभिन्न मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने मोहल्ले की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से मिलकर संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के साथ उनके पिता और रांची के पूर्व सांसद तथा भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी साथ में उपस्थित थे । कई जगहों पर महिलाओं ने सुश्री सहाय का माला पहनाकर स्वागत किया। युवा तथा स्थानीय प्रत्याशी को देख युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। पूरे जनसंपर्क अभियान के दौरान महिलाओं और युवाओं की टोली उनके साथ-साथ चल रही थीं ।जनसंपर्क अभियान हेसल, देवी मंडप रोड, नायक चौक, ओझा मार्केट, जनक नगर तथा वार्ड 3 1 और 32 के कई क्षेत्रों में चलाया गया। मौके पर कांग्रेसी नेता सुधीर सिंह और संजय पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Congress Campaign
