जामताड़ा स्थित मंत्री आवास में आज पूर्व सांसद फुरकान अंसारी का 77वाँ जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व सांसद को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। पूरे वातावरण में उत्साह, अपनापन और सम्मान का भाव झलक रहा था। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व सांसद का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि गरीबों, मजलूमों और वंचितों के सच्चे हमदर्द यदि कोई रहे हैं तो वह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी हैं। उनके द्वारा हमेशा समाज के कमजोर तबके के लिए किए गए संघर्ष और योगदान को लोग आज भी याद करते हैं। इसी कारण जनता और कार्यकर्ताओं में उनके प्रति विशेष प्रेम, सम्मान और गहरी चाहत है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद का जीवन समाजसेवा, जनहित और गरीबों के हक़ की लड़ाई का प्रतीक रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।