राँची। झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की पूर्व सचिव मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को इंदिरा नगर कॉलोनी कांके रोड में डोर टू डोर प्रचार किया।इस दौरान आम लोगो के बीच चुनावी पम्पलेट बांटा गया एवं चुनाव प्रचार किया गया। मौक़े पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय, कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, झारखण्ड प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल, रांची लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, अंकित सहाय मौजूद थे। मौक़े पर झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने राँची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कैंपेन में मीनाक्षी सिंह ने महिलाओं को विशेषकर पांच न्याय 25 गारंटी मैनिफेस्टो के बारे में पूरी जानकारी देते हुए महिलाओं को इससे होने वाले लाभ के बारे में समझाया ।पदयात्रा में शामिल लोगो में अंकुर अनिल, प्रोफेशनल्स कांग्रेस रांची महानगर के अध्यक्ष कृष्णा सहाय, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो, अनिल सिंह, गोपाल पांडेय, निरंजन पासवान, सोनी नायक,वंदना पाठक,हेमंत सहाय,नीलम सहाय, रवि चौधरी, रश्मि चौधरी, ललिता झुनझुनवाला, सुभाष झुनझुनवाला, सुधा झुनझुनवाला, सुनीता गोपाल सराफ़, प्रदीप सराफ़, नवीन सराफ़, उमेशचन्द्र शर्मा, विमला शर्मा, महेंद्र यादव, आलोक कुमार, प्रीति यादव, दीपक चौधरी, मृदुल चौधरी, श्रीकान्त चौधरी, श्रेया जयसवाल, रसिक बिहारी लाल, अंतु लाल, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, विजय साहू, विजय गुप्ता, प्रेम शंकर, श्याम किशोर प्रकाश, मुकेश, आभा नारायण, डीएन चौबे, निशा भगत, प्रेम कुमार, विवेक धान, शिवम् सिंह, लकी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बब्बन पासवान, अरुण, संजय सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद थे।
Campaign
