लगभग ₹442.63 लाख की लागत से निर्मित यह इण्डोर स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को समर्पित है।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि यह इण्डोर स्टेडियम मेरे अब्बा मरहूम हाजी हुसैन अंसारी साहब का सपना था, जिसे आज साकार होते देखना मेरे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है।
कहा कि खेलकूद युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य सरकार युवाओं को बेहतर खेल अवसंरचना उपलब्ध कराने और खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह इण्डोर स्टेडियम आने वाले समय में क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करेगा।