आज दिनांक 08.01.2026 को प्राप्त आसूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के निर्देशन में नामकुम थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा नामकुम थानान्तर्गत अवैध अफीम की खेती के विरूद्ध विनिष्टीकरण करने हेतु सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई किया गया, जिसमें नामकुम थाना के सुदूरवर्ती इलाके जैसे ग्राम लाली/हेसो / गरूड़पीढ़ी के वन क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती का सत्यापन कर यांत्रिक उपकरणों जैसे ट्रेक्टर एवं ग्रास कट्टर मशीन की सहायता से करीब 05 (पाँच) एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया। विनिष्टीकरण के उपरान्त आस-पास के ग्रामिणों को इस संबंध में अफीम की खेती से होने वाले हानि एवं पर्यावरण तथा सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए हिदायत किया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा अवैध अफीम की खेती की फसल में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेंगी।
रांची एसएसपी के निर्देशन में नामकुम में अवैध अफीम की खेती के विरूद्ध विनिष्टीकरण करने हेतु सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हुई