रातू प्रखंड के तिगरा में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी / कार्यशाला 2026 का उदघाटन राज्य के कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया . इस मौके पर मंत्री ने स्टॉल भ्रमण के साथ किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया . कृषि मेला को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जिला स्तरीय कृषि मेला करने का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है . सरकार राज्य में सफल और समृद्ध किसान बनाने के लिए हर तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है . चाहे वो बात खेती बाड़ी से जुड़ी हो , मत्स्य पालन से जुड़ी हो , पशुपालन से जुड़ी हो या समिति बना कर कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले किसानों से जुड़ी हो . उन्होंने कहा कि कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग किसानों को सब्सिडी पर योजनाओं का लाभ देने का काम कर रहा है . अलग - अलग योजनाओं में 50 से 90 प्रतिशत तक किसानों को सब्सिडी के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है . किसान कैसे मजबूत बनें इसको लेकर कदम - कदम पर सरकार उनके साथ खड़ी है . कृषि मंत्री ने कहा कि आज तेजी के साथ ग्रामीण इलाकों में जमीन की बिक्री हो रही है . हमें अपनी जमीन - अपने गांव की जमीन को बचाना होगा , क्योंकि उसी से हमारी पहचान है . जल - जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर जागरूक रहते हुए संघर्ष को तेज करने की जरूरत है . समाज को जाति - धर्म के नाम पर बांटने एवं तोड़ने का चक्रव्यू कर रहे राजनीतिक व्यापारियों से बचना होगा . अगर हम उनके चक्रव्यू में फंस गए तो अपनी पहचान को नहीं बचा पाएंगे . जिला स्तरीय किसान मेला में लगे स्टॉल का कृषि मंत्री ने भ्रमण कर विस्तार से जानकारी ली . साथ ही उपस्थित लोगों से स्टॉल का भ्रमण करने की अपील की . इस मौके पर परिसंपत्ति वितरण के तहत ट्रैक्टर , बाइक विथ आईस बॉक्स , KCC , संरक्षित फूलों की खेती , गाय वितरण , मिलेट मिशन के लाभुकों के बीच योजना का लाभ दिया . कृषि मेला में सचिव अबू बक्कर सिद्दीक़ी , JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत , संगीता तिर्की , रियाजुल , कुशल उरांव , सुखदेव उरांव , सविता तिर्की , रंजीत पाहन , अनिल उरांव सहित जिला के विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे .
रातू प्रखंड के तिगरा में जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी / कार्यशाला 2026 का उदघाटन