कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 10 अतिरिक्त कक्षा भवन का किया शिलान्यास ।
झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री सह स्थानीय विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखंड में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योजनाओं की सौगात दी है । मंगलवार को मंत्री ने कल्याण विभाग अंतर्गत चान्हो प्रखंड के सोनचीपी में अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में 50 शैय्या वाले बालक छात्रावास , 6 वर्ग कक्षा भवन और DMFT मद से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 10 अतिरिक्त वर्ग कक्षा निर्माण का शिलान्यास किया . इस मौके पर वो अभिभावक शिक्षक विशेष बैठक में शामिल हुई . मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कांग्रेस ने देश को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ दिया है। नवोदय विद्यालय, आईआईटी, आईआईएम जैसे राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर कांग्रेस ने आधुनिक भारत की नींव रखने का काम किया है । जिसके आधार पर देश निरंतर प्रगति कर रहा है . उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अपने लक्ष्य को निर्धारित कर , अपने विवेक से आगे बढ़ना चाहिए . छात्र कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे उन्हें खुद या उनके माता पिता को शर्मिंदगी का सामना करना पड़े।
विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा एवं छात्रावास के निर्माण से शिक्षण व्यवस्था पहले से ज्यादा सुदृढ़ होगी । जब कक्षा पर छात्राओं की संख्या का दबाव कम होगा , तो शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। दूरदराज़ के विद्यार्थियों को नियमित शिक्षा की सुविधा मिलेगी इससे उपस्थिति बढ़ेगी तथा ड्रॉप- आउट में कमी आएगी । मंत्री ने अभिभावक और शिक्षकों की बैठक में कहा कि शिक्षा कैसे बेहतर से बेहतर वो इसके सुझाव आते रहने चाहिए । सभी शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ सुनिश्चित करें , ये आवश्यक है । अनुशासन से ही जीवन में सफलता मिलती है । इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्तियाक , अबदुल्लाह, मोहम्मद मुजीबुल्ला , बी डी ओ अरुण कुमार , सी ओ संजीव कुमार , प्रिंसिपल मनु कुमारी , मुखिया शिव उरांव , इरशाद खान , अजीत कुमार सिंह , मंगलेश्वर उरांव , चरवा उरांव , निधिया उरांव , लतीफ अंसारी सहित अन्य मौजूद थे ।