"पढ़ेगा झारखंड ,तो बढ़ेगा झारखंड " इस सोच को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार हर दिन कदम बढ़ा रही है . इसी क्रम में DMFT और CCL के CSR मद के तहत चार योजनाओं का शिलान्यास राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर और चान्हो प्रखंड में किया गया . DMFT मद से मांडर प्रखंड के सरकारी मिडिल स्कूल में 8 वर्ग कक्षा भवन , झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय मांडर में 3 अतिरिक्त कमरों के निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया . वहीं चान्हो प्रखंड में CCL के CSR मद से राजकीय मध्य उत्क्रमित विद्यालय हूटार में सोलर पॉवर डीप बोरिंग एवं डायनिंग शेड का निर्माण के साथ राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चान्हो में DMFT मद से 8 कमरों के निर्माण योजना का मंत्री ने शिलान्यास किया . शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बढ़ती छात्रों की संख्या के लिहाज से कमरों की संख्या और सुविधाओं में इजाफा भी जरूरी है . DMFT मद का उपयोग शिक्षा , स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में प्राथमिकता के आधार पर खर्च किया जा रहा है , ताकि इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल सके . उन्होंने कहा कि शिक्षा विकसित समाज की नींव होती है . बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध होने से छात्रों का आत्मबल मजबूत होता है . अगर छात्र मन लगाकर पढ़े और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढ़े , तो सफलता जरूर उनके कदम चूमेगी . चान्हो प्रखंड में योजनाओं का शिलान्यास के बाद मंत्री ने उल्लास नव भारत साक्षरता के तहत अभिभावकों के बीच साक्षरता प्रमाण पत्र का वितरण किया . मंत्री ने कहा कि उल्लास योजना से समाज के वयस्क और निरक्षर लोगों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है . समाज में साक्षरता के बढ़ते प्रतिशत से जागरूकता में बढ़ोत्तरी होती है . समाज में ज्यादा से ज्यादा लोग जब शिक्षित होंगे तो विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में भी सहूलियत होती है . शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है . विद्यालयों में जरूरत के हिसाब से कक्षा निर्माण से शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार होता है . साथ ही गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने में सुविधा होती है . मंत्री सोमवार को मांडर के लोयो गांव पहुंच कर चर्च के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुई , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रखण्ड अध्यक्ष मंगा उरांव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सेरोफ़िना मिंज, खालिद अंसारी, विधानसभा युवा अध्यक्ष हुसैन अंसारी, प्रखंड युवा अध्यक्ष आज़ाद अंसारी, रांची जिला महासचिव अल्ताफ अंसारी, सरिता तिग्गा, तबारक खान, मुस्लिम अंसारी, आबिद अंसारी, होसे उरांव, सुक्का पहान, हसीब खान, कुलदीप कुजूर, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष मो.इस्तियाक,इरशाद खान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता मोहम्मद मोजेबुल्लह, सांसद प्रतिनिधि गयास, शिव उरांव, महादेव उरांव, और स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें ।
मांडर और चान्हो प्रखंड में DMFT मद और CSR के तहत योजनाओं का शिलान्यास