मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम (AASAA) के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 01 फरवरी 2026 को Margherta Borgolai Field, Tinsukia आसाम में आयोजित "आदिवासी महासभा 2026" कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री चमरा लिंडा, ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ आसाम सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष श्री रेजन होरो, उपाध्यक्ष श्री डेविड तिर्की, उपाध्यक्ष श्री अमरजीत केरकेट्टा, उपाध्यक्ष श्री अल्बर्ट ओरिया सहित अन्य सदस्य शामिल थे।*
Delegate meets cm