राज्यपाल महोदय के निदेश पर लोक भवन, राँची उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु दिनांक 2 फरवरी से 8 फरवरी, 2026 तक खोला गया है। आज 118471 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण एवं परिदर्शन किया।
राज्यपाल महोदय ने स्वयं लोक भवन उद्यान का भ्रमण कर समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा लोगों के उद्यान के प्रति राय भी प्राप्त किये।
विदित हो कि उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है। लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने हेतु इच्छुक व्यक्ति लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांचोपरांत 1 बजे अपराह्न तक आ सकते हैं।