झारखंड में थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ित/परिजनों का तीन दिवसीय निःशुल्क बॉन मैरो ट्रांसप्लांट का स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ। जिसमें दो दिनों में 137 पीड़ित/परिजनों का टेस्ट हुआ
"लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के द्वारा इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली एवं शोनित फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क 2रा झारखंड राज्यस्तरीय तीन दिवसीय थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों/परिजनों का बॉन मैरो ट्रांसप्लांट हेतू स्क्रीनिंग टेस्ट में एचएलए टेस्ट एवं मार्गदर्शन/जनजागरुकता अभियान शिविर रांची प्रेस क्लब में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद रांची श्रीमान सुबोधकांत सहाय महोदय ने किया।
जिसमें मुख्य अतिथि देशव्यापी चर्चित बॉन मैरो ट्रांसप्लांट के विशेषज्ञ,भारत सरकार के पैनेल लिस्ट एवं इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के निदेशक डॉ गौरव खारिया सहित विशिष्ट अतिथि भाकपा माले झारखंड के राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त,शोनित फाउंडेशन के चैयरमैन ए. के.झा,सदर अस्पताल रांची के पूर्व अधिकारी डॉ मुरली प्रसाद,अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाज़ी मोख्तार अहमद,केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की,संपादक संजय झा,लहू बोलेगा के नदीम खान,थैलेसीमिया एसोसिएशन के संजय टोप्पो,देवकी देवी थे।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में थैलेसीमिया/सिकल सेल/दिव्यंजनों/रक्तवीर एवं इनके परिजनों का 36 पीड़ितों का पॉवर चश्मा बनाकर अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत कांटा टोली के द्वारा निःशुल्क वितरण किया गया।आंखों का अस्पताल एएसजी रांची द्वारा निःशुल्क परामर्श/उपचार/जांच हेतु कूपन वितरण भी हुआ।
वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन के पहले सत्र के मुख्य अतिथि भारत सरकार के झारखंड में दिव्यांगता पर कार्यरत संगठन सीआरसी रांची के निदेशक सूर्यमणि प्रसाद,विशिष्ट अतिथि झारखंड में सक्रिय दिव्यांगता पर कार्यरत संगठन दीपशिखा की वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ उमा सेन गुप्ता, झारखंड आदिवासी बुद्विजीवी मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद्र मुर्मू,आँख नेत्रालय एएसजी हॉस्पिटल रांची के मैनेजर मो कैफ़ी एवं पीर साहब सयैद गुफरान अशरफ़ी,पहाड़ी टोला मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अजित मिश्रा शामिल थे।
कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से पीड़ितों/परिजनों समेत प.बंगाल,बिहार एवं उड़ीसा से भी आएं पीड़ितों/परिजनों का बॉन मैरो ट्रांसप्लांट हेतू एचएलए टेस्ट 2 दिनों में 137 पीड़ितों/परिजनों का निःशुल्क टेस्ट हुआ जो अपोलो अस्पताल,नई दिल्ली एवं शोनित फाउंडेशन के माध्यम से हुआ।
पूर्व के 05 अक्टूबर 2025 के शिविर में 29 पीड़ितों का बॉन मैरो मैच हुआ था उनका मार्गदर्शन/ट्रांसप्लांट/भारत सरकार एवं सीसीएल के पास संबंधित पेपर जमा होने पर सभी परिजनों को अवगत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लहू बोलेगा रक्तदान संगठन एवं झारखंड थैलेसीमिया एसोसिएशन के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान ने किया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह,झारखंडी अंगवस्त्र,बुके देकर स्वागत किया गया।
यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे चल रहा है जो कल रविवार को समाप्त होगा।
कार्यक्रम में थैलेसीमिया एसोसिएशन के पीड़ितों/परिजनों की बड़ी संख्या पूरे झारखंड के सभी जिलों से थी।
थैलेसीमिया एसोसिएशन के संजय टोप्पो,देवकी देवी,सोनम कुमारी,सीमा देवी,फ़रिहाया बिलकिस,संजय महतो,तरन्नुम प्रवीण, अनीश टोप्पो,सीमा कच्छप, सुजाता कच्छप, सुजाता कुमारी शामिल थी।
....."लहू बोलेगा"रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन.…
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)