रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में जेल में बंद फिरोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
फिरोज को स्कूली छात्रा से छेड़खानी के आरोप में जेल में रखा गया था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फिरोज ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस और जेल प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गए हैं।